एक ऐसा ऐप जो आपको बता देगा, कहीं आपका पार्टनर धोखा तो नहीं दे रहा है

आज के इस दौर में जब सब कुछ डिजिटल है, तो आप यह भी डिजिटली पता कर सकते हैं कि कहीं आपका पार्टनर आपको धोखा तो नहीं दे रहा है। इसके लिए एक ऐप पेश किया गया है। इस ऐप का नाम है स्वाइप बस्टर।एक ऐसा ऐप जो आपको बता देगा

इंडिपेंडेंट की खबर के अनुसार, स्वाइप बस्टर ऐप के जरिये आप किसी को टिंडर पर सर्च कर सकते हैं और पता कर सकते हैं कि उसने आखिरी बार कब स्वाइप किया था। हो सकता है कि आपका पार्टनर आपको कहे कि उसने टिंडर पर अपना प्रोफाइल डिलीट कर दिया है। मगर, यह ऐप यह भी पता लगा लेगा कि सच में उसने ऐसा किया है या नहीं।

यह ऐप बता सकता है कि आखिरी बार कोई डेटिंग ऐप टिंडर पर कब एक्टिव हुआ था। तीन बार सर्च करने के लिए स्वाइप बस्टर ऐप की कीमत करीब 500 रुपए है। इसमें आप जिसके बारे में पता करना चाहते हैं उसका पहला नाम, उम्र और उसकी संभावित लोकेशन को डाल सकते हैं।

ऐप बताता है कि वह पब्लिक और टिंडर पर दी गई जानकारी के आधार पर सूचाना दे रहा है। यानी अब इस ऐप के आ जाने के बाद पार्टनर से साथ चीटिंग करने वाले चाहें कितने ही स्मार्ट क्यों न हों, सावधान हो जाएं। नहीं, तो स्मार्ट बस्टर उनकी पोल खोल देगा।

Back to top button