एक अजूबा मंदिर जहां जाने पर पुरुष बन जाते हैं स्त्री, रहस्य जानकर घूम जायेगा खोपड़ा

हमारे देश में बहुत से चमत्कारी और अजीबोगरीब मंदिर हैं जिनके बारे में अक्सर ही चर्चाएं होती रहती हैं. इसके साथ ही देश में कुछ ऐसे भी मंदिर है जिनमें से कुछ में महिलाओं के प्रवेश करने पर रोक होती है तो कुछ में पुरुष को आने की अनुमति नहीं मिलती है. हम आपको आज एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बता रहे हैं जहां पुरुषों के प्रवेश पर रोक है. जी हाँ… इस मंदिर में महिलाएं और किन्नर तो जा सकते हैं, लेकिन पुरुषों को प्रवेश तभी मिलता है जब वे महिलाओं के कपड़े में आएं.
ये खास मंदिर केरल के कोल्लम जिले में स्थित है जिसका नाम श्री कोत्तानकुलांगरा देवी मंदिर है. ये मंदिर अपनी इस खास प्रथा के लिए देशभर में जाना जाता है. इस मंदिर में प्रवेश करने के लिए और पूजा करने के जो भी पुरुष इच्छुक होते हैं उन्हें बकायदा महिलाओं की ड्रेस में आना पड़ता है. सिर्फ ये ही नहीं पुरुषों को इस मंदिर में प्रवेश करने के लिए महिलाओं की तरह पूरे सोलह श्रृंगार करने पड़ते हैं.
हर साल ही श्री कोत्तानकुलांगरा देवी मंदिर में चाम्याविलक्कू नाम का एक त्योहार मनाया जाता है जिसमें हजारों पुरुष भक्त महिलाओं का रूप धारण कर मंदिर में आते हैं. उनके तैयार होने के लिए मंदिर में अलग से मेकअप रूम बनाया जाता है. इन रूम में पुरुष न सिर्फ महिलाओं की तरह साड़ी पहनते है, बल्कि पूरे सोलह श्रृंगार करते हैं और बालों में गजरा भी लगाते है. एक और खास बात ये है कि मंदिर के ऊपर कोई छत नहीं हैं. जी हाँ… ये देश का एकमात्र मंदिर है, जिसके गर्भगृह के ऊपर छत और कलश नहीं हैं.





