एक्सीडेंट में गई इस बॉडी बिल्डर कोच की जान, ड्राइवर को आई झपकी तो खुद चलाने लगा गाड़ी

मंडी गोबिंदगढ़.श्रीसाईं वर्ल्ड जिम मंडी गोबिंदगढ़ के कोच बृजेश कौशल की कार हादसे में मौत हो गई, जबकि कार में सवार करीब 6 अन्य लोग गंभीर जख्मी हो गए। घटना रविवार सुबह 3 बजे की है। जख्मियों का लुधियाना के डीएमसी और फगवाड़ा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एक्सीडेंट में गई इस बॉडी बिल्डर कोच की जान, ड्राइवर को आई झपकी तो खुद चलाने लगा गाड़ी
ड्राइवर को लगी झपकी तो खुद चलाने लगे गाड़ी…
– मृतक बृजेश कौशल के मित्र वड़ैच ने कहा कि बृजेश कौशल अपने मौसेरे भाई डाॅ. राजीव, उनकी पत्नी डाॅ. एकता, दो बच्चों और एक बुजुर्ग के साथ माता चिंतपूर्णी से दर्शन कर वापस लोट रहे थे।

ये भी पढ़े: बुढ़ापा पेंशन 500 से 750 कर सकती सरकार, चुनाव में वादा था 2000 करने का

– इस दौरान सुबह करीब 3 बजे इनोवा कार के ड्राइवर ने नींद आने की बात बृजेश कौशल से की। इस पर बृजेश ने ड्राइवर से लेकर कार खुद चलानी शुरू कर दी और ड्राइवर को पिछली सीटा पर बिठा दिया।

– 10-15 मिनट भी नहीं बीते थे कि अचानक कार फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर सड़क पर खड़ी एक ट्राली-ट्रैक्टर से जा टकराई। बृजेश कौशल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य गंभीर जख्मी हो गए।
– आसपास के लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां जख्मियों को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया।
Back to top button