एअर इंडिया की ये नयी पहल: उड़ान से 2 दिन पहले फोन कर पूछेगी आपका पसंदीदा खाना…

नई दिल्ली. एअर इंडिया की उड़ान के दौरान अपनी पसंद के खानपान का मैन्यू अब मुसाफिर खुद तय कर सकेंगे। योजना के तहत एअर इंडिया के रिप्रेजेंटेटिव्स उड़ान से दो दिन पहले मुसाफिर को फोन कर उनके पसंदीदा भोजन के बारे में पूछेंगे। शुरुआती फेज में यह योजना फर्स्ट क्लास और बिजनेस क्लास के मुसाफिरों के लिए होगी। योजना की कामयाबी के बाद दूसरे फेज में इकोनॉमी क्लास में सफर करने वाले मुसाफिरों को ‘ऑन डिमांड फूड’ स्कीम में शामिल किया जाएगा। एयरलाइंस के अनुसार 25 अक्टूबर से लागू होने वाले विंटर शेड्यूल से इस योजना को शुरू किया जाएगा।

इसलिए तैयार की गई योजना…
– एअर इंडिया के स्पोक्सपर्सन धनंजय कुमार के मुताबिक, मौजूदा वक्त में बिजनेस और फर्स्ट क्लास के मुसाफरों के लिए सिक्स कोर्स मैन्यू तैयार किया जाता है। उड़ान के दौरान मुसाफिर मैन्यू से कोई भी भोजन पसंद कर सकता है। लिहाजा, एयरलाइंस की मजबूरी है कि वह सभी मुसाफिरों के लिए मैन्यू में मौजूद भोजन के सभी ऑप्शन अवलेबल कराए।
– “उड़ान के दौरान इस सिक्स कोर्स मैन्यू से सिर्फ एक या दो तरह का भोजन मुसाफिर लेते हैं। नतीजन, उड़ान के अंत में बाकी भोजन बेकार जाता है।”
– “योजना की मदद से एयरलाइंस सिर्फ मुसाफिरों के पसंद का भोजन प्लेन में अवलेबल कराएगी, कंपनी अब तक होने वाली भोजन की बर्बादी को रोकने की कोशिश कर रही है।”
इकोनॉमी क्लास को ऑन बोर्ड प्लेटर की फैसिलिटी
– एअर इंडिया की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों के इकोनॉमी क्लास में सफर करने वाले मुसाफिरों के लिए एयरलाइंस ‘ऑन बोर्ड प्लेटर’ की फैसिलिटी लाने जा रही है।
– दरअसल, उड़ान के दौरान प्लेन में अवलेबल खाना कुछ मुसाफिरों को पसंद नहीं आता है। ऐसे मुसाफिरों को अल्टरनेटिव फूड (वैकल्पिक भोजन) अवलेबल कराने के लिए विमान में रॉ मैटेरियल रखा जाएगा, जिससे मुसाफिरों को विमान में बर्गर, सैंडविच सहित कुछ अन्य तरह का फूड अवलेबल कराया जा सके।
ये भी पढ़ें:- अभी-अभी: 5,000 सस्ते हुए सैमसंग के ये दो स्मार्टफोन, दुकानों पर लोगों के उमड़ी भीड़
अभी ये परोसती है एयरलाइंस
– मौजूदा वक्त में एयरलाइंस सभी विमानों में दो वेजिटेरियन और दो नॉन वेजिटेरियन फूड का ऑप्शन अवलेबल कराती है, एक भारतीय भोजन और दूसरा कांटीनेंटल ऑप्शन भी होता है। डेजर्ट में खीर, रस मलाई, फ्रूट्स, कई तरह की चीजों समेत अन्य ऑप्शन अवलेबल कराती हैं। नाश्ते में चिकन टिक्का, पनीर टिक्का, समोसा और सैंडविच सहित अन्य ऑप्शन अवलेबल होते हैं।
भोजन में बदलाव के लिए शेफ करेंगे मुसाफिरों से बातचीत
– योजना के तहत एअर इंडिया के शेफ जल्द ही उड़ान के दौरान विमान में मौजूद मुसाफिरों से बातचीत कर उनकी पसंद और भोजन में बदलाव की जरूरत के बाबत बात करेंगे।
– बातचीत से निकले नतीजों के मुताबिक एयरलाइंस खानपान का अपना नया मैन्यू तैयार कर मुसाफिरों के स्वाद को उन तक पहुंचाएगी।
– विदेशों में मौजूद एयरलाइंस के शेफ को ट्रेनिंग के लिए वापस बुलाया जाएगा, जिससे विदेशी उड़ानों में गुम हो रहे भारतीय स्वाद को भोजन में वापस लाया जा सके।





