उर्स हमीदी का आयोजन आज

सुलतानपुर, 22 अक्टूबर (UjjawalPrabhat.Com)। सैय्यद शाह हमीद बुखारी र0स0 का सालाना उर्स खानकाह ए हमीदिया मोहल्ला ईदगाह में आज और कल आयोजित किया जाएगा। जिसमें आज इशा की नमाज के बाद तकरीरी प्रोग्राम का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मशहूर उलमा ए इकराम खिताब करेंगे। साथ ही साहिब ए सज्जादा डा. सैय्यद वहीद आलम (ताबिश बुखारी) का खुसूसी खिताब होगा। इस मौके पर साहिब ए सज्जादा ने लोगों से उर्स कार्यक्रम में मौजूद रहने की अपील की।
रिपोर्ट- आफताब आलम

Back to top button