उम्र के असर को कम करने के लिए खाएं ये चीजें

कोलेजन बॉडी के उन नेचुरल प्रोटीन में से एक है जो स्किन को सॉफ्ट और लचीली बनाता है. उम्र बढ़ने के साथ ही कोलेजन बनने की प्रक्रिया में धीमी हो जाती है, इस कारण चेहरे पर झुर्रिया दिखने लगती है. स्किन को लंबे समय तक जवां बनाये रखने के लिए कोलेजन का उत्पादन बढ़ाना चाहिए.

उम्र के असर को कम करने के लिए खाएं ये चीजें

इसके लिए आप डाइट में कुछ चीजे शामिल कर सकते है. लाल रंग के फल जैसे सेब, चेरी, स्ट्राबेरी एवं चुकंदर, लाल मिर्च कोलेजन को बढ़ाने का काम करते है. टमाटर में लाइकोपीन होता है जो सेल्स के डीएनए पर होने वाले नुकसान को कम करता है. अलसी और अखरोट में फैटी एसिड होता है जो स्वास्थ्य के फायदेमंद है. यह दिल से जुडी बीमारियों के खतरे को कम कर देता है. यह ब्रेन की कार्यप्रणाली और विकास में मदद करती है.

सोया में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलेजन को बढ़ाता है. इसलिए सोया का सेवन करे. गाजर में विटामिन ए होता है जो बॉडी में कोलेजन को बढाती है. यह ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने में मदद करती है. एवोकाडो ऑइल भी उम्र के प्रभाव को कम करती है.

 

Back to top button