उप राष्ट्रपति डमी चुनाव: NDA के 16 सांसद हुए फेल, डाला अमान्य वोट

सत्तारूढ़ NDA के सांसदों ने आज होने वाले उप—राष्ट्रपति चुनाव में मतदान की गड़बड़ियों से बचने के लिए प्रतिरूपी (डमी) मतदान का अभ्यास किया जिसमें 16 वोट अमान्य पाए गए। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गलती करने वाले सांसदों को फटकार भी लगाई और कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें इस तरह की गलती नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पांच सांसदों की गलती तो ऐसी है कि उनके वोट सीधे ही खारिज हो जाएं। इसके अलावा पांच वोट ऐसे भी डाले गए कि अगर विपक्ष आपत्ति कर दे तो वे वोट भी रद्द हो जाएंगे। शाह ने कहा कि दो सांसदों ने तो वोट देते हुए अपने ही पैन का इस्तेमाल कर दिया, जो कि गलत है।
यह भी पढ़ें: भारत-चीन युद्ध का कारण बन सकता है मोदी सरकार
इसके बाद बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने दोबारा सांसदों को प्रेजेंटेशन देकर बताया कि उन्हें कैसे वोट देने हैं। यादव ने सदस्यों को मतदान करने का सही तरीका दिखाए हुये कहा कि यह कोई रॉकेट विज्ञान नहीं है। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कुल 77 मतों को अवैध घोषित कर दिया गया था और इनमें से 21 विभिन्न पार्टियों के सांसदों के मत थे। पहले भी मोदी और शाह दोनों ने बीजेपी सदस्यों से सही तरीके से वोट देने को कहा है ताकि उनका वोट बर्बाद ना जाए।





