अभी अभी: बीजेपी ने खोले पत्‍ते, ये नेता होगा देश का अगला उपराष्‍ट्रपति!

नई दिल्‍ली। देश में आज राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी की ओर से उपराष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार पर भी लगभग मुहर लगा दी गई है। हालांकि अभी इसका औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। आज शाम तक बीजेपी की ओर से उपराष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार का औपचारिक ऐलान भी कर दिया जाएगा।

खबर है कि एनडीए की ओर से उपराष्‍ट्रपति पद के लिए जिस नाम पर सबसे ज्‍यादा चर्चा हो रही है वह दक्षिण भारत से हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि देश को अगला उपराष्‍ट्रपति दक्षिण भारत से मिल सकता है। जिस नाम पर सबसे ज्‍यादा चर्चा है वह हैं केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल सी विद्यासागर राव।

वहीं इसके अलावा पश्चिम बंगाल के गवर्नर केसरी नाथ त्रिपाठी का नाम भी चर्चा में है। हालांकि इन तीन नामों में वेंकैया नायडू का नाम सबसे आगे है। वहीं दूसरी ओर आरएसएस की पसंद सी विद्यासागर राव हैं।

सोमवार शाम को बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में उपराष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार पर मुहर लगा दी जाएगी। बताया जा रहा है कि इन तीन नामों में से ही कोई एक नाम उपराष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार बनाया जाएगा।

पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक के बाद एनडीए के सभी सांसदों और नेताओं की बैठक होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद होंगे। एनडीए की यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि गठबंधन के सदस्य की राज्यसभा में संख्या कम है। इसलिए एनडीए की कोशिश सभी दलों को स्वीकार्य उम्मीदवार चुनने की है।

हालांकि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार का समर्थन कर रही जेडीयू उपराष्ट्रपति के लिए यूपीए के उम्मीदवार के पक्ष में है। दूसरी ओर कांग्रेस की अगुवाई वाले यूपीए ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पौत्र गोपाल कृष्ण गांधी को अपना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। गांधी ने रविवार को राजनीतिक पार्टियों के सदस्यों से मुलाकात की और अपने लिए समर्थन मांगा।

Back to top button