उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने पहुंचे सचिन, रेखा और हेमा

लंबे समय से राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं होने को लेकर आलोचनाओं की शिकार हो रही बीते जमाने की मशहूर फिल्म अभिनेत्री रेखा शनिवार को उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने पहुंची. संसद भवन पहुंचने की उनकी तस्वीर सामने आई. रेखा 12 बजे के आसपास संसद भवन पहुंचीं. और 15 मिनट में निकल गईं. किसी सवाल का जवाब नहीं दिया. पोलिंग बूथ के पास फोटो खिंचवाई. डिम्पल यादव भी आ गईं उनके साथ फोटो खिंचवाने. गौरतलब है कि फिल्म अभिनेत्री रेखा राज्यसभा की मनोनित सदस्य हैं.

वोट डालने पहुंचे सचिन और हेमा
बीजेपी की लोकसभा सदस्य हेमा मालिनी भी उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने पहुंचीं. पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सदस्य सचिन तेंदुलकर भी उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट करने पहुंचे. सचिन ने कहा कि वोटिंग एक कर्तव्य भी है और सभी को इसमें शामिल होना चाहिए.
सचिन और रेखा की गैरमौजूदगी की पर उठे थे सवाल
#Delhi: Rajya Sabha MP Rekha and Lok Sabha MP Dimple Yadav after casting their vote for #VicePresidentialElection at the Parliament. pic.twitter.com/TaAOutDyjb
— ANI (@ANI_news) 5 August 2017
हाल में राज्यसभा में सपा के सांसद नरेश अग्रवाल ने फिल्म अभिनेत्री रेखा और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के राज्यसभा में नहीं आने का मुद्दा उठाते हुए सदस्यता खत्म करने की मांग की थी. इसके बाद गुरुवार को सचिन भी राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल हुए थे. शनिवार को रेखा उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान के लिए पहुंचीं.
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वेंकैया vs गोपालकृष्ण
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है. मुकाबला एनडीए उम्मीदवार वेंकैया नायडू और यूपीए उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी में हैं. उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य वोट करते हैं. दोनों सदनों में सदस्यों की कुल संख्या 790 है. वोट समीकरण के हिसाब से एनडीए उम्मीदवार वेंकैया नायडू की जीत तय मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें: कार हमले पर राहुल बड़ा बयान, बोले- मेरी कार पर हमला BJP और RSS के लोगों ने किया
क्यों उठा विवाद?
गौरतलब है कि क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा दोनों को ही 2012 में राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया गया था. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार. सांसद बनने के बाद करीब 348 दिनों में सचिन सिर्फ 23 दिन और रेखा मात्र 18 दिन ही सदन में मौजूद रहीं. मौजूदा मॉनसून सत्र से भी ये दोनों सदस्य अभी तक नदारद रहे हैं. हालांकि गुरुवार को सचिन राज्यसभा पहुंचे थे. वहीं पिछले बजट सेशन में भी दोनों सिर्फ एक-एक दिन ही सदन में उपस्थित रहे.





