उपराज्यपाल किरण बेदी ‘राक्षस’ CM नारायणसामी: पुडुचेरी

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी और उपराज्यपाल  किरण बेदी के बीच खींचतान उसी दिन से जारी है जब से उन्होंने पदभार संभाले. दोनों तरफ़ से ज़ुबानी तीर भी आए दिन चलते रहते हैं. मुख्यमंत्री नारायणसामी ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते किरण बेदी के लिए विवादित बयान दिया.

सीएम नारायणसामी ने कहा, “केंद्र सरकार ने यहां एक ‘राक्षस’ को बिठाया हुआ है. हम मंत्री 24 घंटे काम करने को तैयार है लेकिन वो सभी योजनाओं को रोक देती है. चाहें वो गरीबों को चावल बांटने की योजना हो या पर्यटन से जुड़े प्रोजेक्टों के लिए केंद्र सरकार से फंड लेना हो, वो दिल्ली जाती हैं और फंड आवंटन रूकवा देती हैं.”

किरण बेदी ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया, उन्होंने कहा, “‘राक्षस’ लोगों के बड़े हित में काम नहीं करते. ‘राक्षस’ सब कुछ अपने लिए चाहते हैं. और लोगों को डराते हैं. ऐसे में जनसेवक लोगों की रक्षा के लिए कर्तव्यबद्ध है और साथ ही कहीं भी फिजूलखर्ची या बर्बादी दिखती है तो उसे रोकें. ये शांत रहने वाले लोगों की बड़ी संख्या के लिए है.”

किरण बेदी ने कहा, “आर्थिक दबाव की स्थिति में जनसेवकों का ये काम है कि वो देखें पैसे का अधिक से अधिक सदुपयोग हो. साथ ही जनता के लाभ के लिए ही उसका इस्तेमाल हो और बीच में कहीं लीकेज ना हो.”

Back to top button