उन्नाव रेप पीड़िता की मौत पर बीजेपी कार्यालय पर हंगामा, हुआ लाठी चार्ज

उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के विरोध में शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने विधान सभा व बीजेपी मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पहले भाजपा मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। पुलिस के रोकने पर कार्यकर्ता गेट के सामने बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज किया।

यह भी पढ़ें: सीमा पर हो रही थी प्याज की तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस महिला ने 15 साल के बच्चे को गोद लेकर बनाये शारीरिक संबंध

पुलिस के हटाने पर कार्यकर्ता विधानसभा के समक्ष पहुंच गए और वही सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन शुरू कर कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा सरकार पर बिगड़ती कानून व्यवस्था व बेटियों का साथ हो रहे अत्याचार को रोक न पाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं।

Back to top button