उन्नाव रेप पीड़िता केस: अस्पताल पहुंची मंत्री स्वाति सिंह

उन्नाव रेप केस एक बार फिर चर्चा में है. गैंगरेप पीड़िता की कार का दुर्घटनाग्रस्त होने और उसमें बैठी उसकी चाची और मौसी की मौत के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने इस हादसे को साजिश की आशंका जताते हुए घटना की सीबीआई जांच की मांग की है जबकि पीड़ित परिवार इस घटना को हादसा नहीं बल्कि हत्या बता रहा है.
सीबीआई जांच कराने को तैयार प्रदेश सरकार
हादसे के बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार हरकत में आई और उसका कहना है कि अगर उन्नाव रेप पीड़िता चाहेगी तो राज्य सरकार कार हादसे की सीबीआई जांच कराने के लिए तैयार है. दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई थी और पीड़िता और उसके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पीड़िता और उसके वकील महेंद्र सिंह रविवार को दुर्घटना के बाद से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं.
उन्नाव रेप पीड़िता की चाची-मौसी की मौत के मामले में, BJP विधायक पर हत्या का केस दर्ज
यूपी की मंत्री स्वाती सिंह भी पहुंचीं
हादसे के बाद उन्नाव रेप केस मामले में राजनीति शुरू हो गई है. फिलहाल केजीएमसी अस्पताल में इलाज करा रही पीड़िता से मिलने यूपी की मंत्री स्वाति सिंह गईं. उनके साथ अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश अवस्थी भी पहुंचे.





