उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ का धरना 21 को

सुलतानपुर, 14 जनवरी (UjjawalPrabhat.Com)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का ब्लाक संसाधन केन्द्र दूबेपुर ब्लाक इकाई की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष रामबहादुर मिश्र ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आगामी 21 जनवरी को जिले में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसी क्रम में 28 जनवरी को मसाल जुलूस व मांग की पूर्ति न होने पर 6 फरवरी से 12 फरवरी तक महाहड़ताल किया जाएगा। चाहे जो भी हो संगठन हार मानने को तैयार नहीं होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली असम्भव तो नहीं, लेकिन कठिन जरूर है। जिसे हम अपनी एकता के दम पर हासिल किये बिना शान्ति से नही बैठेंगे। इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रशान्त पाण्डेय ने एकजुट होकर संघर्ष करने का आवाहन किया। वहीं डॉ. आशुतोष पांडेय और मंत्री हेमन्त कुमार यादव ने पुरानी पेंशन को बुढ़ापे की लाठी बताते हुए इसके बहाली के लिए पुरजोर वकालत करते हुए एकजुट होकर संघर्ष पर करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि संघ के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुरानी पेंशन बहाली हेतु मंच के हाथों को मजबूत करें। उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु ब्लॉक इकाई ने जनजागरण हेतु ब्लॉक के प्रमुख स्थानों पर पोस्टर बैनर आदि को चस्पा किया तथा शिक्षकों से व्यक्तिगत संपर्क कर आंदोलन में प्रतिभाग करने का निवेदन भी किया। इस मौके पर प्रशांत पांडेय, हेमंत यादव, आशुतोष पांडेय, राजकुमार गुप्ता, रवीन्द्र सिंह, मजीद अहमद, उदयराज वर्मा, उमाशंकर मिश्र, डॉ. पल्लवी तिवारी, विवेक श्रीवास्तव, राजेश त्रिपाठी, योगेश त्रिपाठी, अरुण शुक्ला समेत आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- रोहित दूबे 

Back to top button