उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट आज, यहां जानें…

download (8)देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के दसवीं और बारहवीं परीक्षा परिणामों को लेकर छात्रों का इंतजार बुधवार को खत्म होने जा रहा है। बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम आज जारी कर दिए जाएंगे। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) बुधवार सुबह 11 बजे परिणाम घोषित करेगा। कैंडिडेट्स बोर्ड की वेबसाइट पर लॉग इन कर अपना रिजल्ट जान सकेंगे।

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए राज्य में 1317 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई थी, जिसमें हाईस्कूल में 1,67,022 और इंटरमीडिएट में 1,35,648 छात्र रजिस्टर हुए थे। बारहवीं में इनमें से 1,62,000 छात्रों ने परीक्षा दी। रिजल्ट जानने के लिए छात्र बुधवार सुबह 11 बजे के बाद बोर्ड की वेबसाइट http://ubse.uk.gov.in पर लॉगइन कर रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे।

Back to top button