उड़ान भरने के बाद क्रैश हुआ इथियोपियन एयरलाइंस का विमान, 149 से अधिक यात्री थे सवार

इथियोपिया में रविवार को एक यात्री विमान क्रैश हो गया है. इथियोपिया की राजधानी एडिस अबाबा से रविवार सुबह उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद इथियोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737-800 मैक्‍स विमान लापता हो गया था. इसमें 149 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे. बताया जा रहा है कि इस विमान ने एडिस अबाबा के एयरपोर्ट से नैरोबी के लिए रविवार सुबह 08:38 बजे उड़ान भरी थी. इसके बाद इस विमान से 08:44 बजे संपर्क टूट गया था. इसके बाद से ही इसका पता नहीं चल पाया था. इसके लिए खोजी अभियान चलाया जा रहा है.

नेपाल में भारी हिमस्खलन, एक टूरिस्ट गाइड की मौत कई लापता

वहीं इथियोपियन एयरलाइंस ने ट्विटर अकाउंट पर इस घटना की जानकारी दी है. उसके मुताबिक फ्लाइट संख्‍या ईटी 302 उड़ान भरने के बाद बिशोफ्तू के पास क्रैश हुआ है. यह जगह राजधानी एडिस अबाबा से 60 किमी की दूरी पर है. घटनास्‍थल पर एयरलाइंस स्‍टाफ और बचावकर्मियों का दल भेजा गया है. हालांकि अभी हादसे में मरने और घायल होने वालों की संख्‍या की जानकारी नहीं दी गई है.

Back to top button