ईरान ने पाकिस्तान को दी धमकी, सुधर जाओ वर्ना घुसकर उड़ा देगे पूरा…


यह भी पढ़े: नॉर्थ कोरिया कर रहा है EMP स्ट्राइक से अमेरिका को तबाह करने की प्लान
हमले के बाद धमकी
पिछले बुधवार को पाकिस्तान से सटे ईरानी इलाके सिस्तान और बलूचिस्तान में सुन्नी आतंकियों ने ईरान के 10 सीमा सुरक्षाबलों को मौत के घाट उतार दिया था. सुन्नी आतंकी संगठन जैश अल अदल ने आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी. माना जाता है कि जैश अल अदल को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की सरपरस्ती हासिल है. जैश अल अदल 2013 और 2015 में भी ईरान के बॉर्डर गार्ड्स पर हमला कर चुका है. ताजा हमले के बाद ईरान के विदेशमंत्री पाकिस्तान के दौरे पर भी आए थे. पाकिस्तानी सरकार ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि ईरान के खिलाफ सक्रिय आतंकवादी संगठनों को बख्शा नहीं जाएगा.
पहले भी धमकी दे चुका है ईरान
पाकिस्तान और ईरान की सेना के बीच हाल के सालों में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ी हैं. साल 2014 में जैश अल अदल ने 5 ईरानी बॉर्डर गार्ड्स को अगवा कर लिया था. इसके बाद ईरान ने चेतावनी दी थी कि गार्ड्स को छुड़वान के लिए उसकी सेना पाकिस्तान के भीतर घुसने से भी गुरेज नहीं करेगी. एक स्थानीय सुन्नी धर्मगुरु के दखल के बाद मामला सुलझ पाया था.





