बड़ा खुलासा: जॉन अब्राहम ने बिपाशा को दिया धोखा, गुपचुप तरीके से कर ली थी शादी

एक समय था जब बॉलीवुड में जॉन अब्राहम का बहुत चार्म था। लड़कियां उनकी दीवानी ‌थीं। एक्‍शन फिल्म हो या कॉमेडी, जॉन अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेते थे। जॉन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। 

बॉलीवुड का बड़ा खुलासा: जॉन अब्राहम ने बिपाशा को दिया धोखा, गुपचुप तरीके से कर ली थी शादी

दो मिनट के ट्रेलर में 5 सेक्‍स सीन, 5 किसिंग सीन, 5 गंदी बातें और न जाने क्‍या क्‍या…

बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम का रिलेशन किसी से छिपा नहीं था। यहां तक कि दोनों लिव इन में रहने लगे थे। दोनों का रिलेशन 9 साल तक रहा। लेकिन एक दिन अचानक खबर आई कि जॉन ने इनवेस्टमेंट बैंकर प्रिया रुंचाल से शादी कर ली है।

इस खबर से पूरा बॉलीवुड हिल गया था। यहां तक कि बिपाशा भी यकीन नहीं कर पा रही थी कि उनका रिलेशन खत्म हो गया है। बिपाशा ने अपने एक ‌इंटरव्यू में कहा था, ‘कई महीने लग गए थे ये यकीन करने में कि मेरा और जॉन का रिश्ता खत्म हो गया है।’
बिपाशा ने कहा था, ‘मैंने अपने रिलेशन के लिए लोगों से मिलना-जुलना छोड़ दिया था। मैं सिर्फ उसे टाइम देती थी। यहां तक कि मैं फिल्में भी नहीं करती थी। फिर एक दिन सब खत्म हो गया। मुझे इस सदमे से निकलने में कई महीने लगे थे।’
जॉन ने साल 2014 में प्रिया से शादी की। जॉन और ‌प्रिया की मुलाकात साल 2010 में जिम में हुई थी। इसी जिम में जॉन और बिपाशा भी वर्क आउट किया करते थे। इसी के बाद से जॉन और प्रिया एक-दूसरे के करीब आ गए। वहीं बिपाशा को इसकी भनक तक नहीं लगी। प्रिया उस समय मुंबई के वर्ल्ड बैंक में काम करती थीं। 
प्रिया एक एनआरआई हैं। लॉस एंजेलिस में पली-बढ़ीं प्रिया ने लंदन से एमबीए किया था। एक एक्टर की पत्नी होने के बावजूद उन्‍हें बॉलीवुड में कुछ खास इंट्रेस्ट नहीं है। प्रिया को बॉलीवुड से जुड़े बहुत कम लोगों के नाम पता हैं। 

प्रिया और जॉन ने एक बेहद निजी समारोह में शादी की थी। इस खबर की पुष्टि करते हुए जॉन ने ट्वीट किया था, ‘आपको और आपके चाहने वालों के लिए वर्ष 2014 खुशियों से भरा हो। ईश्वर करे ये साल आपके लिए प्यार, अच्छे भविष्य और खुशी लेकर आए। जॉन और प्रिया का आपको ढेर सारा प्यार..।’

क्या सनी लियोनी को मिल गया है अपना मिस्टर राइट? देखें वीडियो

इस ट्वीट से साफ हो गया था कि दोनों ने शादी कर ली है। शादी के कुछ समय बाद एक ऐसा खुलासा हुआ जिससे पूरा बॉलीवुड हिल गया था। खबर ये थी प्रिया रुंचाल शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसलिए जॉन को उनसे अचानक शादी करनी पड़ी। मीडिया में ये भी खबर आई थी जॉन और प्रिया की शादी साल 2011 में ही हो गई थी।

लेकिन जॉन ने तब ‌इस बारे में कुछ नहीं बताया था। जब वो प्रेग्नेंट हो गईं तो उन्होंने जॉन पर इस बात का खुलासा करने का दबाव बनाया। कुछ समय बाद ये भी खबर आई थी कि जॉन और प्रिया के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों की शादी की टूटने की भी खबर आई। लेकिन जॉन ने मीडिया के सामने आकर कहा था कि ये सिर्फ अफवाह है।
 
 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button