इस सांसद की जान बचाने खुद दौड़ी थीं CM वसुंधरा, मीटिंग से आ गई थीं बाहर

  • जयपुर. अजमेर से सांसद बीजेपी नेता सांवरलाल जाट नहीं रहे। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अमित शाह के दौरे के दूसरे दिन भी जाट को हार्ट अटैक आया था। इस दौरान खुद सीएम वसुंधरा राजे खुद चिंतित दिखाई दी थीं। वे जाट के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करने के लिए खुद भागदौड़ करती नजर आईं थीं। जानें पुरा मामला…
    इस सांसद की जान बचाने खुद दौड़ी थीं CM वसुंधरा, मीटिंग से आ गई थीं बाहर
    – गत 22 जुलाई के दिन अमित शाह अपने तीन दिन के दौरे के दौरान बीजेपी ऑफिस में प्रदेश के सभी अध्यक्षों की बैठक ले रहे थे।
    – जिसमें सभी सांसदों और प्रदेश अध्यक्षों से बात कर रहे थे। इस दौरान अपनी बात रखने के बाद जाट बेहोश हो गए थ।

    ये भी पढ़े: बड़ी खबर: सेना ने मार गिराए अलकायदा के तीन आतंकी, मुठभेड़ जारी

    – सांवरलाल जाट की तबीयत खराब होने के साथ ही उनके लिए तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था की गई।
    – इस दौरान सीएम वसुंधरा राजे खुद मीटिंग से बाहर आ गई थीं। उन्होंने खुद ही एंबुलेंस की व्यवस्था की और सांवरलाल जाट की जान बचाने के लिए खुद ही भागदौड़ करती नजर आईं थीं।
    – इसके बाद वे तत्काल अस्पताल भी पहुंची और सांवरलाल जाट की तबियत की जानकारी ली।
    – अमित शाह के साथ भी वसुंधरा राजे भी एसएमएस अस्पताल पहुंची थीं। इस दौरान जाट को ऑब्जर्वेशन में रखा गया था।

     
    किसानों के मुद्दे पर बोलकर बैठे और चक्कर आया
    – ऐसा कहा जा रहा है कि मीटिंग में किसानों की समस्याओं को लेकर बातचीत चल रही थी। सांवरलाल जाट ने भी अपनी बात रखी। फिर अपनी सीट की तरफ बढ़े। तभी उन्हें बैचेनी हुई और वे उठकर दरवाजे की तरफ जाने लगे। फिर लड़खड़ाकर गिर गए और बेहोश हो गए।
    – कुछ वक्त के लिए मीटिंग में मौजूद लोग के बीच अफरा-तफरी मच गई। सीएम वसुंधरा राजे ने फौरान अफसरों को उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाने के आदेश दिए। सीएम खुद ऑफिस से बाहर आ गईंं।
     
    कौन हैं सांवरलाल जाट
    – सांवरलाल जाट अजमेर से सांसद हैं। उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव में सचिन पायलट को हराया था। इसके साथ ही वे राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष भी हैं।
     
     
     
Back to top button