इस वजह से हर रोज अपने शादी की ड्रेस पहनती है यह… महिला

ऑस्ट्रेलिया के एडेलेड की रहने वाली एक महिला दुल्हन की ड्रेस पहनकर हर रोज घूमती है। यह महिला अपनी दुल्हन की ड्रेस पहनकर हर काम करती है अब चाहे जिम जाना हो या फिर फुटबॉल खेलना हो सब ऐसे ही करती है। हर कोई महिला को ऐसे देखकर हैरान-परेशान है। बता दें कि जो वजह महिला ने अपनी इस हरकत के पीछे बताई है वह भारत से जुड़ी हुई है।

महिला का नाम टैमी हॉल है और वो एक पर्यावरणविद् हैं। दरअसल, 43 वर्षीय टैमी के हर रोज शादी की ड्रेस पहनने के पीछे की वजह भारत से जुड़ी हुई है, जिसके बारे में उन्होंने खुद खुलासा किया है। इस वजह के बारे में आप जानेंगे तो आप भी महिला की तारीफ करने लगेंगे। टैमी ने बताया कि साल 2016 में वह भारत घूमने के लिए आई थीं। यहां आकर उन्हें महसूस हुआ कि वह नए कपड़ों पर या जूते-चप्पलों पर बहुत अधिक खर्च करती हैं। कुछ दिनों के बाद वह भारत लौट गईं, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने मन बनाया कि वह फालतू की चीजों पर अब और खर्च नहीं करेंगी।





