इस वजह से बच्चों के लिए बेहद जरुरी है ये कैप्सूल !

डेस्क. आज के दौर में ज्यादातर लोग मोटापे से परेशान है, बड़े तो बड़े आजकल के बच्चे भी इसका शिकार बने हुए हैं जिस कारण उन्हें कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और उनमें विटामिन डी की भी अधिक कमी हो जाती है।

दरअसल, हम लोग मोटापे को कम करने के लिए रोज एक्सरसाइज करते है इसके साथ ही अपनी डाइट में बहुत सी चीजों को लेने से परहेज भी करते है जिससे की हम पतले हो सके, लेकिन इसका कुछ भी असर हमारे शरीर पर नहीं दिखता है, अगर थोड़े समय के लिए असर दिखने भी लगता है तो कुछ दिन बाद हम फिर से मोटापे का शिकार हो जाते है, साथ ही समय और पैसे अगल से बरबाद होते है।
बता दे कि, अब मोटापे से घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि एक नई स्टडी की रिपोर्ट के मुताबिक, रोजाना विटामिन डी की डोज लेने से बच्चों में बढ़ रहे मोटापे और कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही, ये भी बताया गया है कि जिन बच्चों के पेट जरुरत से ज्यादा बड़े है उन्हें रोजाना विटामिन डी के कैप्सूल जरुर देने चाहिए।
इसके साथ ही उनके खान-पान को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि मोटापे से पीढ़ित बच्चों में डायबिटीज, दिल की बीमारी और कैसंर जैसी घातक बीमारी होने का खतरा भी अधिक होता है।

Back to top button