इस लड़की के कितने पांव हैं? बूझो तो जानें…बड़े-बड़े लोग नही दे पाएंगे जवाब

दो साल पहले जब एक ड्रेस की तस्वीर सोशल मीडिया पर आई थी तो लोग उसके असली रंग को लेकर कंफ्यूज हो गए थे। कुछ को वह नीले रंग की दिख रही थी, तो किसी को वह सुनहरे रंग की ड्रेस लगी। उस सुपर वायरल फोटो की तरह ही फ्लिप फ्लॉप्स और बैग्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर बहस का हिस्सा बनी।
ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों में अब एक मॉडल की तस्वीर शामिल हो गई है जिसके पांव की संख्या को लेकर लोगों में बहस हो रही है। मैरिसोल विलैनुएवा नाम की इस मॉडल ने जब नई ड्रेस में अपनी मिरर सेल्फी ट्विटर पर पोस्ट की, तो देखते ही देखते यह वायरल हो गई।लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि इस मॉडल के एक पांव हैं या तीन?
yea i just combined vertical and horizontal stripes pic.twitter.com/YxizoRBERl
— meri (@milanoysl) February 24, 2018





