इस मां का दर्द आपकी आंखों में भी ले आएगा आंसू

sea-lion-1458890785एजेन्सी/कैलिफोर्निया।

 मां है जो अपनी संतान कि खुशी के लिए कुछ भी कर जाती है और उसके हर छोटे से छोटे दर्द को अपने दर्द कि तरह महसूस करती है। एक ऐसा ही मामला अमरीका के सैन डिएगो में स्थित ला जोला समुद्री तट से कुछ मार्मिक तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं। इनमें सील अपने बच्चे की मौत के बाद उसके पास जाकर रोती हुई दिखाई दे रही है। 

एक अंग्रेजी वेबसाइट में खबर के मुताबिक, समुद्र में रहने वाली सील नामक जानवर ने कुछ ही दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे का जन्म समय से काफी पहले होने की वजह से उसकी मौत हो गई। सील ने बच्चे को जन्म समुद्र तट पर दिया था। बच्चे की मौत के बाद उसकी मां सील कई दिनों तक उसके मृत शरीर के पास ही पड़ी रही। इसके साथ ही उसकी आंखों से लगातार आंसू भी निकल रहे थे।

इस दर्दभरे लम्हे को अपने कैमरे में कैद करने वाली फोटोग्राफर एंड्रीया एल्से हैन का कहना है कि वह इन तस्वीरों को खींचते समय भावुक हो गई थीं। उन्होंने कहा कि सील की तस्वीरों को खींचने के बाद जब ध्यान से देखा तो वह रोती हुई नजर आई। वह अपने बच्चे के मृत शरीर के पास पूरी रात पड़ी रही। यह कोई मां ही कर सकती है। 

Back to top button