जानें क्यों इस मंदिर में लोग चढ़ाते हैं हथकड़ियां, वजह बेहद खास..

आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे है जहां पर हथकड़ियां चढ़ाई जाती हैं। इससे भी बड़ी चौंकाने वाली बात ये है कि ये हथकड़ियां अफीम तस्कर और जेल से भागे कैदी चढ़ाते हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश के नीमच जिला मुख्‍यालय से 30 कि.मी दूर स्थित जालीनेर गांव का खाखर देव मंदिर अनोखी वजह से प्रसिद्ध है। यहां पर आम लोगों के साथ ही अपराधी और कैदी भी पूजा करने आते हैं।

इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि जो अपराधी जेल से भागना चाहते हैं या फिर जमानत पर छूटना चाहते हैं वो यहां प्रार्थना करते हैं। मन्नत पूरी होने पर फरार हुए कैदी रात के अंधेरे में मंदिर में आकर हथकड़ी चढ़ाते हैं और फिर वहां से भाग निकलते हैं।जालीनेर के इस नाग मंदिर मे अधिकांश हथकड़ी चढ़ाने वाले अफीम तस्‍कर होते हैं। इनका लोग जिक्र भी दबी जुबान से करते हैं।
मंदिर के पुजारी भी किसी का नाम बताने से डरते हैं। उनका कहना है कि कैदी मन्नत मांगते हैं और पूरी होने पर रात के अंधेरे में चोरी-छुपे हथकड़ी चढ़ा जाते हैं। मंदिर के पुजारी शिवनारायण मेघवाल ने बताया कि करीब 50 साल से मंदिर में हथकड़ी चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है।

यहाँ लड़के मन चाही गर्लफ्रेंड पाने के लिए कर रहे है इस पेड़ की पूजा

यहां भले ही अपराधियों की खामोश मौजूदगी बनी रहती है, फिर भी आम लोग पूजा करने मंदिर आते हैं। लोगों की मानें तो अपराधियों के साथ ही नाग देवता अन्य लोगों की भी मनोकामना पूरी करते हैं, जिससे वो डर के बाद भी यहां आते हैं।
Back to top button