इस मंत्री के घर पर आयकर के छापे में मिले 5 करोड़..

आयकर विभाग द्वारा कर्नाटक के उर्जा मंत्री डीके शिवकुमार के ठिकानों और ईगलटन रिजॉर्ट पर छापामार कार्रवाई हुई है। ईगलटन रिजॉर्ट वहीं जगह है जहां गुजरात कांग्रेस ने अपने 44 विधायकों को भाजपा से बचाकर रखा है। छापे में टीम को मंत्री के घर से 5 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं।इस मंत्री के घर पर आयकर के

बता दें कि कांग्रेस गुजरात में अपने विधायकों को बचाने में लगी है और इसके चलते उसने सभी विधायकों को बेंगलुरु के ईगलटन रिजॉर्ट में भेजा था। लेकिन जिस रिजॉर्ट में विधायक रूके थे वहां अब आयकर का छापा पड़ गया है। छापे की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस भड़क गई है।

गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार अहमद पटेल ने कहा है कि राज्य की मशीनरी और दूसरी एजेंसियों को उपयोग के बाद अब आयकर के छापे भाजपा के अवसाद और भड़ास को दिखाते हैं। भाजपा एक राज्यसभा सीट के लिए यह सब करने पर उतर आई है।

इसे भी पढ़े: भारतीय सेना ने चीन सीमा पर शुरू किया बंकरों का निर्माण

दरअस यह छापे शिवकुमार के यहां पड़े हैं और शिवकुमार ही गुजरात विधायकों की मेजबानी कर रहे हैं। यह कार्रवाई कनकपुरा और सदाशिवनगर स्थित शिवकुमार कि ठिकानों पर हुई है।

जानकारी के अनुसार यह छापा सुबह 7 बजे 39 जगहों पर शुरू हुआ जो फिलहाल जारी है। टीम रिजॉर्ट इसलिए गई है क्योंकि मंत्री शिवकुमार ही रिजॉर्ट में रूके गुजरात के विधायकों की मेहमाननवाजी कर रहे थे। ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

Back to top button