इस बैंक के कार्ड से पेट्रोल खरीदिए सस्ता मिलेगा….

अगर आप इस बैंक के कार्ड से पेट्रोल खरीदते हैं तो वह सस्ता मिलेगा। ग्राहकों के हित में लिया गया यह फैसला लागू भी कर दिया गया है।

दरअसल, लोगों को यह तोहफा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने दिया है। देश के इस सबसे बड़े बैंक ने अपने करीब 40 लाख कस्टमर्स के हित में बड़ा फैसला किया है। एसबीआई ने फ्यूल सरचार्ज को 2.5 फीसदी से घटाकर 1 फीसदी कर दिया है।

इस बैंक के कार्ड से पेट्रोल खरीदिए सस्ता मिलेगा....

एसबीआई चंडीगढ़ के एक अधिकारी ने बताया कि फ्यूल चार्ज में कमी ऑयल कंपनियों द्वारा की गई कटौती को देखते हुए उठाया गया है। 26 अप्रैल से इसे लागू भी कर दिया गया है। इससे डिजिटल ट्रांजेक्शन को भी बढ़ावा मिलेगा।

कहा जा रहा है कि एसबीआई ने ये कदम सिर्फ अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए है। दरअसल, एसबीआई के क्रेडिट कार्ड पर फ्यूल सरचार्ज कैशबैक के तौर पर वापस मिल जाता है, ऐसे में इस कटौती से भी ग्राहकों को कोई खास फायदा नहीं हुआ है, क्योंकि पहले 2.5 फीसदी सरचार्ज वापस आ जाता था और अब 1 फीसदी सरचार्ज वापस आ जाएगा।

यह भी पढ़े:  यात्रियों से भरा भारतीय प्लेन हुआ हाईजेक, दिल्ली से मुंबई तक पूरे देश में मचा हड़कंम…

गौरतलब हो कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रैल महीने में बेस रेट में 15 बेसिस प्वाइंट की कमी कर इसे 9.1 फीसदी कर दिया है। पहले ये रेट 9.25 फीसदी था। इसका फायदा बैंक के पुराने ग्राहकों को होगा, जिन्होंने पुराने बेस रेट पर लोन लिया था। यानि अब ऐसे ग्राहकों के होम लोन, कार लोन, बिजनेस लोन, पर्सनल लोन की ईएमआई घट जाएगी। 20 लाख के होम लोन पर सालाना 2328 रुपये की बचत होगी। 

Back to top button