इस बच्चे के सीने में धड़कता है गाय का दिल!

500x500x5080-baby-1.jpg.pagespeed.ic_.CRja_lP4yS-300x300लंदन। आजकल के वैज्ञानिक युग में कुछ भी नामुमकिन नहीं है। अभी तक आपने कई लोगों में इंसान के अंग लगाये जाने की बात तो सुनी होगी लेकिन क्‍या कभी ऐसा सुना है कि किसी बच्‍चे में इंसान की जगह एक गाय का दिल धड़कता हो। ब्रिटेन के डॉक्‍टरों ने कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है।

नोआ ग्वीलिम प्रिटकार्ड नाम के इस बच्चे का जन्म लगभग आठ महीने पहले 10 फरवरी को हुआ था। यहां के डाक्‍टरों ने इस बच्‍चे के शरीर में गाय का दिल लगाकर यह साबित कर दिया कि डाक्टर अगर कोशिश करें तो क्या नहीं कर सकते। अब इस बच्चे के शरीर में इंसान नहीं गाय का दिल धडक रहा है और यह बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। डॉक्‍टरों के मुताबिक बच्चा होल्ट-ओरम सिंड्रोम नामक अनुवांशिक बीमारी से गुजर रहा था।

जन्म के बाद ही नोवा का ऑपरेशन किया गया था। डॉक्टरों ने उसके दिल को मानव और गाय के अंग के हिस्सों से बदला था। रिपोर्ट के अनुसार, आठ महीने के नोवा का दिल अब बिल्कुल ठीक काम कर रहा है। आपको बता दें कि गाय के हार्ट वॉल्व का इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि उसमें मौजूद ऊत्तक (टिश्यू) मानव वॉल्व से मिलते-जुलते होते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button