इस दस साल के बच्चे का वजन इतना है की छोड़ना पड़ा स्कूल, सर्जरी से हुआ कम

हर इंसान अपने ज्यादा वजन के चलते परेशान रहता है और इसी के कारण। अपने मोटापे को लेकर लोग कुछ भी नहीं कर पाते। हर काम में उन्हें परेशानी होती है। ऐसा ही एक बच्चा है आर्य परमाना जो सिर्फ दस साल का है और उसका वजन करीब 192 किलो है। ये बच्चा इंडोनेशिया का रहने वाला है। इसका वजन इतना था कि ये दो कदम चलने में भी असमर्थ था।

इस दस साल के बच्चे का वजन इतना है की छोड़ना पड़ा स्कूल, सर्जरी से हुआ कम

इसी मोटापे के कारण उसे स्कूल भी छोड़ना पड़ा। इसके मोटापे का कारण था खाना और सोना। इसे देखते हुए माता पिता ने उसे क्रैश डाइट पर रख दिया था। मोटापे को कम करने के लिए इसके माता पिता ने उसकी बेरिएट्रिक सर्जरी करवा दी। इस सर्जरी से आर्य को वेट लॉस में मदद मिली। लेकिन फिर भी इसका वजन ज्यादा कम नहीं हुआ है। फ़िलहाल इससे उसका बीस किलो वजन कम हुआ है और इससे वो जल्दी ही स्कूल भी जा सकेगा।

Back to top button