इस त्योहारी सीजन के दौरान 20 उत्पाद लॉन्च करेगी ये किफायती फोन बनाने वाली कंपनी

किफायती फीचर फोन कंपनी डीटल ने त्योहारी सीजन के दौरान फीचर फोन, एलईडी टीवी और स्मार्ट एक्सेसरीज जैसे वर्गो के 20 नए उत्पाद पेश करने की घोषणा की है. ये सभी उत्पाद किफायती कीमत पर त्योहारी सीजन में पेश किए जाएंगे. डीटल के प्रबंध निदेशक (एमडी) योगेश भाटिया ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि डीटल के उत्पादों की कम कीमत ही इसकी प्रमुख खासियत है. इसके बावजूद कंपनी अपने उत्पादों में विभिन्न प्रकार के ‘वैल्यू फॉर मनी’ फीचर्स देती है. दुगार्पूजा, धनतेरस, दिवाली और क्रिसमस तथा नववर्ष का त्योहार चलता रहता है.

देश में शीर्ष मुकाम हासिल कर चुकी है कंपनी
उन्होंने कहा कि भारतीय फीचर फोन बाजार में शीर्ष मुकाम हासिल कर चुकी यह कंपनी अभी टीयर 2,3 और 4 शहरों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है. योगेश ने कहा कि डीटल के सभी नए उत्पाद उत्कृष्ट फीचर्स और आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस हैं. इन उत्पादों को आमजन के लिए बड़ी नजाकत से डिजाइन तथा विकसित किया गया है. त्योहारी मौसम का उत्साह बढ़ाने के लिए डीटल अपने ग्राहकों को निर्बाध खरीद अनुभव प्रदान करने की खातिर बी2सी एंड्रायड एप्लीकेशन भी लॉन्च करने जा रही है. नई पेशकश के साथ डीटल अपना ऐप डाउनलोड करने वाले ग्राहकों को रोजाना तोहफे भी देगी

Back to top button