आया पेटीएम का नया फीचर, बिना किसी चार्ज के भेज सकेंगे पैसा

इस तरह से पेटीएम से पेमेंट लेने वाले छोटे व्यवसायी और आम लोगों के लिए पेटीएम युज करना अब और भी सुविधाजनक हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- NGT और HC ने लगाई फटकार, 13 से 17 नवंबर तक दिल्ली में लागू हो सकता है ऑड-ईवन
पेटीएम ऐप ने नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के भीम ऐप को पेटीएम के साथ जोड़ लिया है। अब आपको पेटीएम के स्क्रीन पर भीम ऐप का ऑप्शन देख सकते हैं। इस पर क्लिक करके आप अब अपने यूपीआई को पेटीएम से लिंक करके 1 लाख रुपये तक का ट्रांजेक्शन बिना किसी चार्ज के कर सकते हैं।
क्या है भीम यूपीआई ऐप?
आपको बता दें कि भीम यूपीआई या यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस एक तरीका है, जिससे यूजर तुरंत पैसे भेज सकते हैं और पैसा मंगा सकते हैं। यह यूजरों के बैंक अकाउंट्स से लिंक होता है जिससे पैसा सीधे अकाउंट में आता है या अकाउंट से निकलता है। इसके लिए यूजरों को एक यूनीक आईडी बनानी पड़ती है।
यह भी पढ़ें- अभी अभी: खून-खून हुई सड़के कोहरे के कहर ने ली 30 लोगों की जान, कई घरों के बुझे चिराग
अगर फोन बदला तो करना पड़ेगा ये
अगर आपने किसी कारण से अपना स्मार्टफोन बदला तो आपको फिर से अपना मोबाइल नंबर और यूपीआई आईडी को वेरिफाई करना पड़ेगा। ‘अगर आप भीम यूपीआई के ट्रांजैक्शन के लिए अलग डिवाइस का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
आपके नए डिवाइस में उस मोबाइल नंबर का सिम कार्ड होना चाहिए जिसे आपने पेटीएम पर रजिस्टर किया है।’





