इस तरह मौत की वजह बन सकता है मोटापा, स्टडी में हुआ खुलासा

दुनियाभर में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। अनियमित जीवनशैली की वजह से युवाओं और बच्चों को यह बीमारी तेजी से घेर रही है। मोटापे की वजह से जहां एक तरफ आप अस्वस्थ हो रहे हैं, वहीं आपको कई घातक बीमारियां भी चपेट में ले रही हैं। अब एक नए अध्ययन में बताया गया है कि मोटापे की बीमारी, दिमाग के तंत्रिका तंत्र को क्षति पहुंचा सकती है। हम सभी जानते हैं कि तंत्रिका तंत्र मस्तिष्क का महत्वपूर्ण क्षेत्र है और इसके क्षतिग्रस्त होने से से मृत्यु हो सकती है।

अध्ययन में बताया गया है कि मोटापे की वजह से तंत्रिका तंत्र में सूजन आ सकती है और दिमाग के महत्वपूर्ण हिस्से क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। यह अध्ययन ब्राजील की साओ पाउलो यूनिवर्सिटी में हुआ है। हम सभी जानते हैं कि हमारी भावनाओं, भूख और संज्ञानात्मक कार्यों को मस्तिष्क कंट्रोल करता है। मोटापे के बढ़ने से मस्तिष्क के महत्वपूर्ण हिस्से क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े भी बताते हैं कि बच्चों और युवाओं में 1990 से लेकर 2016 के बीच तेजी से मोटापे बढ़ा है। इस अध्ययन के लिए 12 से 16 साल के स्वस्थ किशोर और 59 मोटे किशोरों को लिया गया। अगली स्लाइड में पढ़िए मोटापे की समस्या से निजात पाने के उपाय…





