अगर आप नही होना चाहते बीमार, तो जरुर खाएं पालक

सेहत के लिए वैसे तो हर सब्जी फायदेमंद होती है। लेकिन गुणकारी पालक खाने के फायदे कुछ ज्यादा ही है। क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन्स पाए जाते हैं। पालक में विटामिन ए,बी,सी, लोहा, कैल्शियम, प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेट,फाइबर,खनिज पदार्थ, मैग्निशियम, आयरन, अमीनो अम्ल तथा फोलिक अम्ल जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे आप कच्चा और पका कर, दोनों तरीकों से खा सकते हैं । लेकिन कच्चा खाना कुछ ज्यादा ही फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं पालक खाने के क्या -क्या होते हैं फायदे ।पालक में छिपे इन चमत्कारी गुणों के कारण आपके पास नहीं भटकेंगी ये बड़ी से बड़ी बीमारियाँ

ब्लड प्रैशर कंट्रोल

पालक में पोटाशियम की मात्रा भी भरपूर होती है। इससे ब्लड प्रैशर कंट्रोल में रहता है, जिससे दिल के रोगों से भी बचाव रहता है।

मांसपेशियों को मजबूत बनाती

पालक में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीनयुक्त तत्व मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करते हैं। पालक भूख बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है। जिससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अंदरूनी तौर पर शरीर तंदरुस्त होता है।

मोटापा कम करें

पालक मोटापा कम करने में सहायक साबित होता है। कहते हैं कि पालक में गाजर का जूस मिलाकर पीने से बॉडी को न्यूट्रिशियंस मिलते हैं। जिससे कमजोरी दूर होती है और चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।

पाचन क्रिया मजबूत

पेट खराब हो तो शरीर को बीमारियां जल्दी घेर लेती है। इससे बचने के लिए पौष्टिक आहार को डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है। पालक खाने से पाचन क्रिया में सुधार रहता है। इससे खाना आसानी से पचना शुरू हो जाता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

ये भी पढ़े: अब Facebook – WhatsApp पर आपत्तिजनक पोस्ट होने पर ग्रुप एडमिन जाएगा जेल

गाजर,पालक और टमाटर का रस पीना काफी लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है,जो आंखों की रोशनी को तेज करता है।

Back to top button