इस करोड़पति चायवाले की सम्पत्ति जब्त…

नोटबंदी के बाद कालाधन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुजरात के सूरत में आयकर विभाग ने चायवाला से फाइनैंशर बने एक व्यक्ति के खिलाफ छापा मारकर उसके पास से साढ़े 10 करोड़ रुपए की कथित अघोषित संपत्ति जब्त की।
विभाग के अधिकारियों ने कल चाय बेचने वाले के परिसरों पर छापा मारकर पौने 2 करोड़ रुपए नकद, 1.05 करोड़ रुपए की नई मुद्रा, 1.4 करोड़ रुपए के जवाहरात, 4.92 करोड़ रुपए की कीमत के सोने के आभूषण, 1.3 करोड़ रुपए के अन्य आभूषण और 1.28 करोड़ रुपए की चांदी बरामद की।
आयकर विभाग ने बताय़ा कि यह व्यक्ति इससे पहले ‘चायवाले’ के रूप में काम करता था। उन्होंने बताया कि अब तक उसके 13 बैंक लॉकर को खोला जा चुका है और 4 और लॉकर को खोलना बाकी है, एेसे में जब्त संपत्ति में इजाफा होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि नोटबंदी के बाद करदाताओं के कालाधन के खिलाफ जांच के तहत शहर में यह कार्रवाई की गई।





