इस कंडोम को खोलने के लिए पड़ेगी दो लोगों की जरूरत, जानें इसकी आनोखी खासियत…

सेफ सेक्स के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास काफी लंबे समय से चल रहा है. इसका सबसे अच्छा तरीका है कंडोम. वहीं अब काफी जल्द बाजार में एक ऐसा कंडोम आने वला है, जिसके पैक को अकेला आदमी खोल नहीं सकता है. उसके लिए कुल 4 हाथों की आपको आवश्यकता पड़ेगी. 
बता दें कि अर्जेंटीना की सेक्स टॉय कंपनी ट्यूलिपन ने सुरक्षित-सेक्स और सहमति को बढ़ावा देने के लिए कंडोम के पैकेट को इस ख़ास तरह से से डिजाइन किया है कि खोलने के लिए चार हाथ लग जाएंगे. इसे लेकर एक वीडियो बी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और इसमें दिखाया गया है कि कैसे इसे खोला जा रहा है.
साल में एक ऐसा दिन जब महिलाएं नहीं पहनती है ब्रा, जानें क्यों?
वीडियो में आप साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि इस कंडोम की एक झलक देखने को मिल रही हैं. ट्यूलिपन अर्जेंटीना ने इस खास कंडोम के पैक का एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. साथ ही आप देख सकते हैं कि ‘If it’s not a yes, it’s a no’ यानी ‘अगर कोई हां नहीं कहता है, तो इसका मतलब न है. ट्यूलिप ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए एक स्लोगन भी दिया है और उसने लिखा, ‘क्यों यह छोटा सा बॉक्स दो लोगों की सहमति से ही खोला जा सकता है?





