इस एक बच्चे को पढ़ाने के लिए इतना बड़ा स्कूल बनवा रही है यहां की सरकार, वजह जानकर पूरी दुनिया हैरान…

शिक्षा हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है और यह बात तो हम सभी जानते है। लेकिन आज के समय में पढ़ना कितना जरूरी है और सरकार भी इस जिम्मेदारी के प्रति कितना सजग है हाल ही में इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला है। अमेरिका के एक शहर में सिर्फ एक बच्चे को पढ़ाने के लिए सरकार करोड़ों रूपए खर्च कर स्कूल बनवा रही है।
यह मामला अमेरिका के व्योमिंग स्थित लारामी शहर का है। जहां सिर्फ एक बच्चे को पढ़ाने के लिए सरकार द्धारा स्कूल खोला जा रहा है। ऐसा करने की पीछे वजह काफी चौकाने वाली है। दरअसल इस इलाके का ज्यादातर हिस्सा पहाड़ी है। वहीं व्योमिंग कानून के हिसाब से रिहायशी इलाकों से दूर रहने वाले बच्चों को दूर स्थित स्कूलों में एडमिशन नहीं दिया जाता। क्योंकि यहां की सड़के काफी खराब है और यहां से बच्चों को लेकर आना जाना काफी मुश्किल होता है।
तो इसलिए सांप की जीभ में होते है दो भाग, इसके पीछे का राज जानकर हिल जाओगे आप…
तो वहीं इससे पहले सरकार द्धारा भी बच्चों को पढ़ाने के लिए कई तरह के प्रयास किए गए थे। जिसमें सरकार ने बच्चों को पढ़ाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का सहारा लिया था लेकिन बिना शिक्षकों के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्धारा बच्चों को पढ़ाना काफी मुश्किल था। देखा जाए तो लारामी शहर में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी 2004 में एक स्कूल खोला गया था। इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के मुताबिक ये स्कूल टीचर और बच्चों दोेनों के लिए काफी अलग और अनोखा था। वहीं इस इलाके में पहले से कई स्कूल बने हुए है। लेकिन वो स्कूल कई सालों से सूनसान पड़े है।





