इस एक्ट्रेस की खूबसूरती के कारण सरकार ने लगाया एक साल का बैन

नई दिल्ली। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारें में बताने को जा रहे है जिसके सम्बन्ध में जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, 24 वर्षीय कंबोडियाई एक्ट्रेस डेनी नॉन जिसकी खूबसूरती ही उसकी दुश्मन बन गई। यहां की सरकार ने डेनी को अगले 1 साल तक नई फिल्में बनाने पर बैन लगा दिया है। इस एक्ट्रेस की खूबसूरती के कारण सरकार ने लगाया एक साल का बैन

सरकार के मुताबिक, मिस नॉन जरूरत से ज्यादा सुंदर है जिसके चलते उन पर प्रतिबंध लगाया गया है। नॉन की तस्वीरों को लेकर चिंतित है। कंबोडिया संस्कृति और आर्ट मिनिस्ट्री के मुताबिक, उनकी फेसबुक में डाली गई फोटोज आचार संहिता का उल्लंघन कर रही हैं। 

 

फेसबुक में दुनियाभर के 3 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। बहरहाल, सरकार के इस कदम के चलते नॉन अब अगले 1 साल तक कमरें के सामने नहीं आ सकेंगी। नॉन के मुताबिक, कंबोडिया में कई सारी सेक्सी आर्टिस्ट हैं, कुछ तो शूटिंग के वक्त मुझसे भी ज्यादा सेक्सी पोज देती हैं, किसिंग सीन्स करती हैं और इरोटिक सीन्स भी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नॉन ने कहा कि, मैं फेसबुक पर तस्वीरें पोस्ट करते वक्त अब यह कोशिश करूंगी कि मैं ज्यादा सेक्सी नहीं दिखूं जो कि मैं नैचुरली हूं। वहीं डिसिप्लिनरी काउंसिल के प्रमुख कामरोउन वंथा ने कहना है कि, नॉन को यह सजा दी गई है क्योंकि वह मिनिस्ट्री के साथ मई में किए गए लिखित वादे को पूरा करने में असफल रही हैं।

ये भी पढ़े: अगर आप चाहते है सुन्दर त्वचा, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

नॉन ने मीडिया को बताया कि, जब संस्कृति मंत्रालय के लोगों ने मुझे पहली बार बुलाया तो उन्होंने मुझे बेटी की तरह समझाया। मेरा मानना है कि मरे पास मन मुताबिक कपड़े पहनने का अधिकार है। आगे नॉन ने कहा कि, मिनिस्ट्री की आचार संहिता का लक्ष्य कला और संस्कृति का संरक्षण और रखरखाव करना, और देश की पहचान और कला पर पडऩे वाले नकारात्मक प्रभावों को रोकना है।

Back to top button