इस उपचार मिल सकता है पेट के कीड़ों से छुटकारा

हम आपको बता दें पेट में कीड़े आमतौर पर गैस्ट्रोइंटेस्टिनल ट्रैक्ट में होते हैं। ये गैस्ट्रोइंटेस्टिनल ट्रैक्ट को संक्रमित कर देते हैं और आपके अन्य अंगों को भी प्रभावित करते हैं। पेट में कीड़े होने के कारण आपको असहजता तो होती ही है साथ ही अन्य कई समस्याएं जैसे पेट में दर्द, गैस, उल्टी, कमजोरी आदि हो सकती है। पेट में कीड़े होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे बिना पका मीट खाना, दूषित पानी पीना, हाईजीन का ख्याल ना रखना और दूषित मिट्टी और पानी के संपर्क में आना।

इस तरह मिल सकता है कीड़ों से छुटकारा 

जानकारी के अनुसार पेट के कीड़ों को कम करने के लिए हल्दी भी एक प्रभावी उपचार है। यह एंटी सेप्टिक और एंटी माइक्रोबियल गुणों से भरपूर है जो कि पेट के कीड़ो से निजात पाने में मदद करते हैं। एक गिलास छाछ में एक चम्मच हल्दी का जूस मिलाएं और इसका हर रोज सेवन करें। हर तरह के पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए नीम एक प्रभावी उपचार है।

और भी है कई उपाय 

इसी के साथ कद्दू के बीजों में एक कम्पाउंड पाया जाता है जिसे कुकुरबिटासिन कहते हैं। इसमें एंटी पैरासिटिक गुण होते हैं जो कीड़ों को नष्ट करने में मदद करते हैं। दो चम्मच पिसे हुए कद्दू के बीजों को तीन कप पानी में उबाल लें। 30 मिनट तक उबाल कर इसका ठंडा होने पर सेवन करें। लहसुन एक एंटी-पैरासिटिक फूड है जो कि हर तरह के पेट के कीड़ो को कम करने में मदद करता है। 

Back to top button