ये 5 बड़े कारण जानकर हो जाओगे हैरान, इसलिए कभी भी एक लड़की और लड़का नही हो सकते अच्छे दोस्त

आज फ्रेंडशिप डे के दिन दुनियाभर में लोग दोस्ती का जश्न मना रहे हैं। दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो खून के रिश्तों से बढ़कर, प्यार से भी ऊपर होता है। हर किसी की जिंदगी में वो खास दोस्त होते हैं जिन्हें वो जिंदगी भर अपने साथ रखना चाहते हैं, लेकिन बात जब एक लड़का-लड़की की दोस्ती की आती है तो हर किसी की जुबां पर सबसे पहले आता है ‘एक लड़का और लड़की कभी भी दोस्त नहीं हो सकते’। क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यो? आइए जानते हैं वो कारण जिसकी वजह से लोग कहते हैं एक लड़का और लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते।
समाज में लोगों की सोच
आज हम भले ही 21वीं सदी में जी रहे हैं, लेकिन समाज में लड़के और लड़की की दोस्ती को लेकर लोगों की सोच वही है, या फिर ये कह सकते हैं कि लोग अपनी सोच बदलना ही नहीं चाहते हैं। अक्सर जब कभी लड़का लड़की दोस्त होते हैं, उनको साथ आते-जाते, हंसते-बोलते देखकर सभी यही कहते हैं कि ‘ये लेग दोस्त नहीं जरूर उनकी दोस्ती में कुछ काला है’
आप साथ खाते है, घूमते हैं तो लोग आपको कपल मानने लगते हैं। कहीं भी जाना, साथ उठना बैठना आप लोगों के लिए अजीब नहीं होता, लेकिन जो लोग आपको देख रहे होते हैं उनकी नजरों में आप कपल बने होते हैं। इस वजह से अक्सर आपको बार बार एक ही सवाल का सामना करना पड़ता है।
जब कभी दोनों दोस्तों में से कोई एक किसी दूसरे को डेट करने लगता है और उसके साथ ज्यादा टाइम बिताने लगता है तो हो सकता है आपको जलन महसूस हो। ऐसा इसलिए नहीं क्योंकि आप उन्हें डेट करना चाहते हैं। आप जलन इसलिए महसूस करने लगते है क्योंकि आपकी जगह में फर्क आने लगता है।
लड़का लड़की दोस्त होते हैं तो इसका यह मतलब नहीं कि वो दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं, लेकिन दोनों के मां बाप उन्हें हर दिन साथ देखकर उनकी शादी का सोचने लगते हैं।
‘प्यार दोस्ती है’..फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का ये डॉयलाग तो आपने कई बार सुना ही होगा। बॉलीवुड में कई सारी फिल्में आईं और गई। लेकिन ज्यादातर फिल्मों में एक बात जो कॉमन थीं वो ये कि फिल्म की शुरुआत तो दोस्ती से होती है, लेकिन फिल्म का अंत शादी पर ही होता है। जिसने लोगों के दिमाग पर ऐसा गहरा असर डाला है कि लोग दोस्ती को प्यार के तराजू में तौलना नहीं भूलते।





