इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के चलते बनारस इंटरसिटी सहित करीब आठ पैसेंजर सात से दस तक निरस्त

लखनऊ ब्यूरो। रेलवे प्रशासन ने लखनऊ-प्रतापगढ़-बनारस रेल मार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते बनारस इंटरसिटी सहित करीब आठ पैसेंजर ट्रेनों को सात से दस अक्टूबर तक निरस्त कर दिया है। साथ ही नीलांचल, पंजाब मेल व जनता एक्सप्रेस को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा।
मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने शनिवार को बताया कि लखनऊ-प्रतापगढ़-बनारस रेल मार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते बनारस इंटरसिटी सहित आठ ट्रेनों को सात से दस अक्टूबर तक निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही नीलांचल, पंजाब मेल व जनता एक्सप्रेस को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पैसेंजर ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है, क्योंकि मरम्मत कार्य की वजह से 15 पैसेंजर ट्रेनों का निरस्तीकरण पहले ही आगे बढ़ाया जा चुका है। निरस्त होने वाली ट्रेनों में 14203/14204 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी, 54254/54253 लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर, 54255 वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर, 54256 लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर, 54373/54374 प्रयाग-फैजाबाद पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।
इसके अलावा 12875 पुरी-नई दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस को वाराणसी-जफराबाद-सुल्तानपुर-उतरेटिया के रास्ते चलाया जाएगा। ट्रेन 13005 हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल को वाराणसी-जफराबाद-सुल्तानपुर के रास्ते चलाया जाएगा। ट्रेन 14265 वाराणासी-देहरादून जनता एक्सप्रेस को वाराणसी-जंघई-फाफामऊ-उंचाहार-रायबरेली के रास्ते चलाया जाएगा।
वहीं 12355 राजेन्द्र-जम्मू अर्चना एक्सप्रेस व ट्रेन 13006 अमृतसर- हावड़ा पंजाब मेल को बीच रास्ते में 30 मिनट रोक कर चलाया जाएगा।





