इराक में सरकार विरोधी प्रदर्शन में 2 की मौत 23 घायल

इराक के दक्षिणी प्रांत धी कर में सोमवार रात हुईं झड़पों में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए. इराकी हाई कमीशन फॉर ह्यूमन राइट्स ने मंगलवार को यह जानकारी दी. कमीशन के एक बयान के अनुसार, इराकी सुरक्षा बलों ने आसूं गैस, रबर व जिंदा कारतूस का प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए इस्तेमाल किया और 283 प्रदर्शनकारियों को भी गिरफ्तार किया.

मेक्सिको में अमेरिकी परिवार के 5 लोगों की हत्या की

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, कमीशन ने गोलाबारी के इस्तेमाल की निंदा की और विशेष जांच कमेटी को मामले को सौंपने की मांग की और सभी पक्षों से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन (Protest) के मानकों का पालन करने का आग्रह किया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ से मंगलवार को एक पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर कहा कि प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को जाम कर दिया और राजधानी बगदाद के कई हिस्सों में टायर जलाए.

Back to top button