इराक :बगदाद में कार धमाका, 50 की मौत व 60 घायल

baghdad_car_bombing_11_05_2016बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में एक व्यस्त बाजार में बुधवार को हुए कार बम विस्फोट में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आंतरिक मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा कि सद्र शहर के शिया बहुल मशहूर बाजार में एक कार में भारी विस्फोट हुआ।

इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि घायलों में कई की हालत गंभीर है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक बकोबा के शिया बहुल एक इलाके में थोडी देर पहले बम हमलावर ने विस्फोटकों से लदी एक कार विस्फोट कर उड़ा दी। बकोबा इराक के दियाला प्रांत की प्रांतीय राजधानी है और बगदाद से 35 किलोमीटर दूर है। धमाके में इस्तेमाल की गई कार को भीड़भाड़ वाली जगह पर पार्क किया गया। अभी तक किसी भी इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

आशंका जताई जा रही है कि इस धमाके में आतंकी संगठन आईएस का हाथ हो। दरअसल आईएस के आतंकी शिया मुसलमानों को लक्ष्य बनाकर ऐसे ही हमले करते रहते हैं। अधिकारियों को मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस हमले की जांच करने में जुटी है।

Back to top button