इराक के कर्बला में हुआ आत्मघाती विस्फोट, 30 के करीब लोगो की मौत

इराक: हाल में मिली जानकारी में पता चला है कि इराक में एक आत्मघाती आतंकी हमले में करीब 30 से ज्यादा लोगो की मौत की खबर है. वही 35 के करीब लोग घायल हो गए है. इस हमले की जिम्मेदारी ISIS ने ली है. इस हमले को एक महिला हमलावर ने अंजाम दिया. जिसमे आत्मघाती विस्फोट किया गया.

सुरक्षा बलों के अनुसार मिली जानकारी में बताया गया है कि यह हमला बगदाद से करीब 60 किलोमीटर दक्षिण में स्थित शियाओं के पवित्र शहर कर्बला में हुआ. जहा पर एक महिला हमलावर ने आत्मघाती विस्फोट किया. जिसमे 30 से ज्यादा लोगो की मौत हो गयी है.
ये भी पढ़े: मात्र 200 रुपए की अंगूठी बिकी 5.46 करोण में, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप
इससे पहले भी आईएस द्वारा नागरिकों को निशाना बनाकर इराक में अब तक कई आत्मघाती विस्फोट किए जा चुके है. रमजान शुरू होने के चलते इन दिनों इराक में हाई अलर्ट जारी किया गया है. वही इराक के कर्बला में फिर से आतंकियों द्वारा हमला किया गया है.





