इमरान खान ने जो सिखों के लिए किया, उसको भुलाया नहीं जा सकता: नवजोत सिंह सिद्धू

पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान स्थित करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के दौरान अपने भाषण में इमरान खान की प्रशंसा में जमकर कसीदे पढ़े और विरोधियों पर निशाना साथा।

सिद्धू ने शायरी से शुरुआत की। उन्होंने इमरान की प्रशंसा में कहा- ‘… क्या मिलेगा मारकर किसी को जान से, मारना हो तो मार डालो एहसान से। दुश्मन मर नहीं सकता कभी नुकसान से और सर उठाकर चल नहीं सकता मरा हुआ एहसान से।’

यही नहीं, उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने पर आलोचना करने वालों पर भी निशाना साधा। साफ कहा, ‘हां, मैंने जफ्फी डाली और आगे भी सौ बार डालूंगा। इस जफ्फी के कारण ही पाकिस्तान और डेरा बाबा नानक का रास्ता खुला।

विश्व के 14 करोड़ सिख आज इमरान खान को दुआएं दे रहे हैं। यार होवे तां इमरान वरगा। जहां हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर का रास्ता खोलने के लिए सराहनीय कार्य किया, वहीं इमरान खान ने जो सिखों के लिए किया, उसको भुलाया नहीं जा सकता।’

Back to top button