इन 6 समस्याओं को जड़ से खत्म करता है सोयाबीन!
September 29, 2017
2 minutes read

-
आॅयली स्किन ये तो आपने भी महसूस किया होगा कि मौसम अब पहले जैसा नहीं रह गया है। धीरे-धीरे गर्मी का अहसास हर किसी को हो रहा है। गर्मियां आते ही आॅयली स्किन वालों का जीना मुश्किल हो जाता है। अगर आपकी भी आॅयली स्किन है तो सोयाबीन का नियमित सेवन शुरू कर दीजिए। सोयाबीन से आॅयली स्किन पर पिंपल और दूसरी अन्य त्वचा संबंधी परेशानियों से निजात मिलती है।

अनचाही झुर्रियां हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा हमेशा फ्रेश और जवां दिखे। लेकिन जिस तरह का आजकल खानपान हो गया है उसमें ये मुमकिन हो पाना थोड़ा सा मुश्किल है। कई लोगों को समय से पहले ही चेहरे पर झुर्रियों की शिकायत रहती है। सोयाबीन का नियमित सेवन इस समस्या को बहुत जल्दी खत्म करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सोयाबीन से शरीर में एस्ट्रोजन बनने लगता है जो दाग-धब्बों और झुर्रियों को दूर करता है।
नाखुन होते हैं मजबूत तमाम तरह के नेलपेंट और शेप बनाने के बाजवूद महिलाओं को टूटते नाखुन की शिकायत रहती है। सोयाबीन का नियमित सेवननाखुन से जुड़ी इस समस्या को खत्म करता है और नाखूनों को जड़ से मजबूत बनाता है। साथ ही नाखुनों में चमक भी आती है।
घने और चमकदार बाल टूटते और रफ होते बालों से आजकल ना सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष भी खासे परेशान है। बालों की ये समस्या हमारे बिगड़ते लाइफस्टाइल का कारण है। अगर आप अपने बाल लम्बे, घने और चमकदार चाहते हैं तो आज से ही सोयाबीन का सेवन शुरू कर दें। सोयाबीन में भारी मात्रा में प्रोटीन होता है जो बालों को घना व चमकदार बनाता है।
दाग-धब्बों से छुटकारा सोयाबीन ना सिर्फ शरीर की आंतरिक बल्कि बाहरी समस्याओं को भी दूर करता है। सोयाबीन के पेस्ट को चेहरे पर लगाने से सभी दाग-धब्बे दूर होते हैं। इसे लगाने के लिए सोयाबीन को पहले पानी में भिगोएं और फिर बारीक पीसकर मिश्रण बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। ठण्डे पानी से चेहरा धोएं। चेहरा साफ हो जाएगा।
कमजोरी से छुटकारा अगर आपको कुछ देर चलते-फिरते वक्त चक्कर आते हैं या कमजोरी महसूस होती है तो आपको भी सोयाबीन का नियमित सेवनकरना चाहिए। जिन पुरुषों को संबंध बनाते वक्त ये लगता है कि वो अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पा रहे हैं उन्हें भी सोयाबीन का सेवन करना चाहिए। यकीन मानिए काफी फायदा होता ह
-
शादी से पहले ऐसे कम करें वजन, अपनाएं ये 5 सिंपल ट्रिक्स
-
अगर आप शादी करने जा रहे हैं और मोटापा आपको परेशान कर रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको वजन कम करने के लिए 5 ऐसे सिंपल ट्रिक्स बता रहे हैं, जिससे आप कुछ ही दिनों में बदलाव महसूस करेंगे और शादी के दौरान आपको अपने मोटापे की वजह से शर्मिंदगी नहीं झेलनी पड़ेगी।
-
थोड़ा-थोड़ा खाएं
-
एक साथ ज्यादा खाना खाने के बजाय हर 2 से 3 घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाएं। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा और बॉडी ज्यादा कैलोरी खर्च करेगी
-
फूलगोभी
-
डाइट में फूलगोभी और पत्तागोभी की मात्रा बढ़ाएं। इसमें फाइबर ज्यादा और कैलोरी कम होती है
-
डेयरी प्रोडक्ट्स
-
अपनी डाइट में दूध, पनीर, दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स की मात्रा बढ़ाएं। इनमें मौजूद प्रोटीन वजन घटाने में मदद करेगा।
September 29, 2017
2 minutes read





