इन तरीकों से पलभर में लड़के बना सकते हैं लड़की के दिल में जगह

किसी भी रिलेशनशिप की शुरुआत में लड़का हो या फिर लड़की दोनों को ही आपसी तालमेल बनाने में दिक्कत होती है। हालांकि कई बार ऐसा देखा गया है कि लड़के लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए अपनाते तो कई फॉर्मूले हैं लेकिन वो फॉर्मूले अक्सर फेल हो जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको 5 ऐसी चीजें बतातें है जिसे अपनाकर आप लड़कियों का दिल आसानी से जीत सकते हैं। 

इन तरीकों से पलभर में लड़के बना सकते हैं लड़की के दिल में जगहरफ एंड टफ रहना
लड़कियों को वहीं लड़के पसंद आते हैं जो रफ एंड टफ रहते हैं। 24 घंटे शीशे के सामने खड़े रहना, बार बार यही सोचना कि वो कैसे लग रहे हैं ये सब चीजें लड़कियों को जल्दी इरीटेट कर देती है। ऐसे में लड़कों को चाहिए कि वो एक आम इंसान की तरह ही बिहेव करें और लड़की के सामने अपने लुक पर फोकस न करें।

अपनी खास आदत को न करें इग्नोर 
लड़कियां लड़कों की उन आदतों को ज्यादा पसंद करती हैं जो बाकी सबसे उन्हें अलग करें। यानि कि अगर आप में कुछ ऐसी आदत है जिसे आप बचपन से लेकर आज भी किया करते हैं तो उसे बिल्कुल न छिपाएं। इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप उनके सामने बच्चों जैसा बिहेव करना शुरू कर दें। 

अपनी बॉडी का न करें शो ऑफ 
लड़कियों को स्ट्रांग बॉडी वाले लड़के काफी पसंद आते हैं। इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप लड़की को बार बार यही एहसास दिलाएं कि उसकी बॉडी कितनी अच्छी है। इसके साथ ही सेल्फी भेजने से बचें। 

लड़कियों को भाती हैं लड़कों की जिंदादिली
जिंदादिल लड़के लड़कियों को अपनी तरफ तुरंत आकर्षित करते है। जैसे कि अगर कोई थीम पार्टी हो और उसमें सभी को अजीब तरह की ड्रेस पहनकर जाना हो तो उससे कतराएं नहीं। अपनी तरफ से ऐसी ड्रेस का चुनाव करें जिसमें आप कंफरटेबल हो और अच्छे भी लगे। 

Back to top button