इन महंगी चीजों के शौकीन हैं मुकेश अंबानी, 600 नौकर करते हैं घर की देखभाल

देश के सबसे अमीर शख्स मालिक मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे रईस व्यक्ति बन गए हैं. फोर्ब्स मैगजीन की रियल टाइम बिलियनर्स की लिस्ट में मुकेश ने 42.1 अरब डॉलर यानी करीब 2 लाख 73 हजार 650 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ चीन के हुइ यान को पछाड़ा है. मुकेश अंबानी अपनी लाइफ को रॉयल अंदाज से जीते हैं. हर मौके पर वो पार्टीज देते हैं और बॉलीवुड सेलेब्स भी इन पार्टियों में आते हैं. मुकेश अंबानी के पास कई ऐसी महंगी चीजें हैं जो सिर्फ अमीर शख्स ही खरीद सकता है. हम आपको बताने जा रहे हैं मुकेश अंबानी की ऐसी महंगी चीजों के बारे में, जो उनके पास हैं….

एंटीलिया
देश के सबसे महंगे घरों में से एक एंटीलिया में मुकेश अंबानी रहते हैं. उनका ये घर मुंबई के अल्टामाउंट में स्थित है. 27 मंजिल की इमारत में वो रहते हैं और घर की साफ-सफाई के लिए 600 नौकर हैं जो हमेशा देखभाल करते हैं. इस घर में 168 कार खड़ी करने की जगह भी है और छत पर तीन हैलीपैड भी मौजूद हैं. उनके घर में स्वीमिंग पूल और स्पा रूम भी है. 

8.5 करोड़ की BMW

मुकेश अंबानी BMW760Li गाड़ी में ट्रेवल करते हैं. जिसकी कीमत 8 करोड़ 50  लाख है. उनकी गाड़ी बुलेट प्रूफ है. इसमें बोर्ड कॉन्फ्रेंस सेंटर, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन है. वो हर जगह इसी गाड़ी से घूमते हैं.
उनके पास खुद की एयरबस भी

मुकेश अंबानी के पास एयरबस-319 जेट है, जिसकी कीमत 242 करोड़ है. ये जेट 2007 में मुकेश ने पत्नी नीता अंबानी को बर्थडे पर दिया था. इस जेट में ऑफिस और केबिन के साथ म्यूजिक सिस्टम, सैटेलाइट टेलीविजन और वायरलेस कम्युनिकेशन लगा हुआ है. यही नहीं इस एयरबस में एक रॉयल बेडरूम भी है. एक बार भी बनाया गया है.

दो प्लेन भी हैं उनके पास
एयरबस के साथ-साथ मुकेश अंबानी के पास बिजनेस जेट-2 और फॉलकन 900 इएक्स भी है. इसमें बिजनेस ऑफिस, बोर्डरूम और प्राइवेट बेडरूम भी है, जो किसी सुईट से कम नहीं है. बोइन बिजनेस जेट की कीमत 73 मिलियन डॉलर है तो वहीं फॉलकन 900 इएक्स की कीमत 43.3 मीलियन डॉलर है.

Back to top button