इन बच्चों ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी चीज, देखकर दंग रह जायेंगे आप

डेस्कः हरियाणा के जिले रोहतक के ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों ने दुनिया की सबसे बड़ी पीरियोडिक टेबल बनाकर इतिहास रचा है। ये  पीरियोडिक टेबल  80 फीट लंबी व 30 फीट चौड़ी व करीब 140 किलाग्राम वजनी है इसको छह सदस्यीय टीम ने आठ महीने 22 दिन में बनाया है।

इसकी खासियत यह है कि इसके एक एलिमेंट में 67 प्रॉपर्टी हैं। इससे न्यूक्लियर रिसर्चर को नई धातु बनाने के लिए जरूरी बारीक जानकारी आसानी से मिल पाएगी। वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने लार्जेस्ट पीरियोडिक टेबल तैयार करने का रिकॉर्ड बनाने पर टीम को सम्मानित किया था।

बता दें पीरियोडिक टेबल एक गणना कैलेंडर है। यूनिवर्स में कौन सा एलिमेंट कहां से आया, इसकी जानकारी के लिए पीरियोडिक टेबल लाभदायक है। नई धातु बनाने के लिए न्यूक्लियर रिसर्चर दो धातुओं को टकराते हैं।  इससे रिसर्चर व केमेस्ट्री विद्यार्थियों को विषय को समझने में आसानी होगी।

पीरियोडिक टेबल बनाने वाली टीम के लीडर केमेस्ट्री शिक्षक रणदीप सिंह नांदल का कहना है कि उनका मकसद देश को विज्ञान के क्षेत्र में नई व बड़ी पहचान दिलाना है। इसलिए यह टेबल बनाई है। दुनिया में हम इसमें सबसे आगे हैं।

इस पर तीन लाख 75 हजार रुपये खर्च आया है। यही नहीं स्कूली बच्चों ने इसे तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत की है। इसके लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने टीम को सम्मानित करते हुए दुनिया की सबसे बड़ी पीरियोडिक टेबल बनाने का प्रमाण पत्र प्रदान किया है।

Back to top button