इन फूलो में छुपे है सेहत के राज…

यूं तो सभी जानते है शरीर को स्वस्थ बनाने  के लिए खानपान और व्यायाम बहुत जरूरी होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि फूलों से भी सेहत बनाई जा सकती है.फूलों में फाइबर, कैल्शियम, विटामिन, प्रोटिन और मिनरल का भंडार होता है जिनकी जरूरत शरीर को होती है.

आइए हम आपको बताते है कि किस फूल में सेहत के कितने राज छिपे है-

गुलाब- गुलाब एक जड़ी बूटी भी है, इसमें शरीर के विकास के लिए जरूरी विटामिन, अम्ल और रसायन है. गुलाब की पंखुडियो से गुलाब का शर्बत, इत्र, गुलाबजल और गुलकन्द बनाया जाता है. मुंह में छाले होने पर गुलाब के फूलों का काढ़ा बनाकर कुल्ला करने से छाले दूर होते हैं. गुलकन्द खाने से पका हुआ मुंह और शारीरिक कमजोरी दूर होती है.

कमल- कमल के फूल फोड़े-फुंसी आदि को दूर करता है. शरीर पर विष का कुप्रभाव कम होता है. इसकी पॅखुडियों के खाने से मोटापा कम होता है, रक्त विकार दूर होते हैं और मन प्रसन्न रहता है. इसकी पॅखुड़ियों को पीसकर चेहरे पर मलने से सुंदरता बढ़ती है, इनके फूलों के पराग से मधुमक्खियाँ शहद बनाती हैं.

मोगरा- इन फूलों को अपने पास रखने से पसीने की दुर्गंध नहीं आती है. इसकी कलियाँ चबाने से महिलाओं को मासिक धर्म में होने वाली परेशानी कम होती है. मोगरे के फूल मसलकर स्नान करने से त्वचा में सनसनाती प्राकृतिक ठंडक का एहसास होने लगेगा.

चमेली- चमेली के फूलों से बना तेल चर्म रोग, दंत रोग, घाव आदि पर गुणकारी है. चमेली के पत्ते चबाने से मुँह के छालों में तुरंत राहत मिलती है. ये त्वचा व बालों के लिए भी उपयोगी है, रात को पानी में भिगो दीजिए, सुबह पीस लीजिए व गुलाब जल मिला दीजिए. इसे बालों में लगाने से चमक व चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आता हैं. 

Back to top button