वीडियो: इन दोनों की दोस्ती दुनिया भर में कायम कर रही है बड़ी मिसाल, वीडियो देख आँखे हो जाएगी नम

आपका सच्चा दोस्त आपकी जिंदगी बदल सकता है। वह आपको बुराइयों के कीचड़ से निकालकर अच्छाइयों की ओर ले जाता है।दोस्ती एक ऐसा रिश्ता इतना पवित्र है कि इसमें ऊंच-नीच, अच्छा-बुरा, सही-गलत, ऐसी कोई बात नहीं होती। वहां सिर्फ दोस्ती होती है। कहते हैं ना कि एक सच्चा दोस्त वही होता है, जो जरूरत के वक्त हमेशा आपके साथ हो। आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखने जा रहे है जिसने दोस्ती को एक अलग ही पहचान मिली है।
यह वीडियो दो स्कूली बच्चों की दोस्ती का है। ट्विटर पर सामने आए इस 30 सेकेंड के विडियो में स्कूली बच्चे बैठकर खाना खा रहे हैं। इसमें एक बच्चा साथ बैठे दोस्त को अपने हाथों से खाना खिला रहा है। बच्चे का दोस्त दिव्यांग है। लिहाजा, बच्चा एक निवाला खुद खा रहा है और फिर एक निवाला अपने दोस्त को खिला रहा है।
वीडियो: हर किसी को जरुर देखना चाहिए ये वीडियो, सिखा देगा जीवन जीने का असली मतलब…
ट्विटर पर विडियो को अनिता चौहान नाम की यूजर ने शेयर किया। देखते ही देखते विडियो को हजारों यूजर्स ने लाइक किया। खबर लिखे जाने तक इस विडियो को 28.9k व्यूज मिल चुके हैं। यह विडियो कहां का है, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
https://twitter.com/anita_chauhan80/status/1141212678054002689?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1141212678054002689&ref_url=http%3A%2F%2Fwww.whatsapp4g.com%2F2019%2F06%2Fvideo-of-a-school-boy-feeding-his-specially-viral.html





