इन तरीको से पाए ऑयली स्किन से छुटकारा

ज्यादातर लोगों को स्किन ऑयली रहने की समस्या रहती है, जिससे वे काफी परेशान रहते है. ऑयली स्किन को दूर करने के लिए वे कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है, लेकिन आज हम आपको बताएँगे कुछ ऐसे तरीके जिनसे आप ऑयली स्किन से छुटकारा पा सकते है.इन तरीको से पाए ऑयली स्किन से छुटकारा

सबसे पहले आप चेहरे के पोर्स से तेल और गंदगी को साफ करने के लिये क्लींजर का प्रयोग करें, ऐसा करने के बाद आप चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोले. साथ ही दिन में दो से तीन बार चेहरे को धोये और हफ्ते में दो बार फेस स्क्रब करें, ऐसा करने से चेहरे की स्किन साफ़ रहेगी और ब्लैकहेड्स भी नहीं होंगे. आप चाहे तो चेहरे पर टोनर लगाए, इससे स्किन के पोर्स बंद हो जायेंगे नहीं तो खुले पोर्स में गंदगी जम सकती है.

अगर टोनर नहीं है तो आप गुलाब जल भी लगा सकते है, इसका इस्तेमाल त्वचा के लिए और भी बेहतर होगा. साथ ही आप वॉटर बेस वाला मॉश्चराइजर चेहरे पर लगाए. आप चाहे तो घरेलू चीजों जैसे नींबू, ओट्स, अंडा, दूध, पपीता आदि से फेस मास्क तैयार कर सकते है और इन्हे ऑयली स्किन के लिए इस्तेमाल करे, ऐसा करने से चेहरे की डेड स्किन निकल जाएगी और ऑयली स्किन भी धीरे-धीरे ख़त्म होने लगेगी.

Back to top button