इनके योगा करने का अलग है अंदाज, कुछ यूं करती हैं परफॉर्म


हर सप्ताह ये दोनों महिलाएं बीच पर इस योगा को परफॉर्म करती हैं। इस दौरान उनके बच्चे भी वहां पर मौजूद रहते हैं। इस दौरान ये गुरुत्वाकर्षण के खिलाफ योग की कलाबाजियां दिखाती हैं। एलिशा ने बताया कि उसने अपने जीवन में आजतक कभी भी योगा क्लास में नहीं गई है। इसके बावजूद वह सोफिया और अपने बच्चों के साथ इसे करती हैं।
बता दें कि सिंगल मदर एलिशा पिछले कुछ सालों से एक्रो योगा कर रही हैं। अब उनकी 7 साल की बेटी एल्ला भी उनका साथ देने लगी है। एलिशा की शादी टूट चुकी है। इसकी वजह से वे कई सालों तक डिप्रेशन में रहीं। ऐसे में उन्होंने योगा करना शुरू कर दिया। वे कहती हैं कि शादी के बाद शुरुआत के 2 साल को भूलना उसके लिए बेहद मुश्किल था।









